आगरा, 26 अक्तूबर (हि.स.)| केंद्रीय कारागार के पास बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंकी गई किशोरी ने सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया| उसके स्वजनों की अभी तक सनाख्त नहीं हो पाई है| पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है| वही लड़की को फेंकने वाले एक आरोपी गणेश को हिरासत में ले लिया है, दूसरे की तलाश जारी है|
बता दें कि शनिवार की शाम केंद्रीय कारागार के पास दो बाइक सवार युवक भगवान टॉकीज के फुटपाथ पर रहने वाली एक 22 वर्षीय लड़की को बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंक कर भाग गए थे| वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आए| समाज सेवी नरेश पारस ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी एसएसपी को दी थी| पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था| हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था| आज उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है| मृतका ने पुलिस को बयान दिया था कि उसके ही परिचित गणेश और मोहन नामक युवक ने उसके साथ मारपीट की| नशे की गोलियां खिलाई थी, साथ ही शराब भी पिला दी थी| इसके बाद उसे फेंक गए| लोहा मंडी सीओ रितेश कुमार ने बताया मृतक लड़की ने जो दो आरोपियों के नाम बताए थे| उनमें से एक आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी मोहन की तलाश जारी है| साथ ही लड़की के परिजनों की भी तलाश की जा रही है|
UP News: झाड़ियों में फेंकी गई लड़की की इलाज के दौरान मौत
RELATED ARTICLES
