Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : झगड़े को शांत कराने पहुंचे अधेड़ की गोली...

UP News : झगड़े को शांत कराने पहुंचे अधेड़ की गोली लगने से मौत

गाजियाबाद (हि.स.)। मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी गांव में शुक्रवार को दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक अधेड़ की गोली लगने से मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक देहात डॉक्टर इराज राजा ने बताया कि कल्लू गढ़ी में शहाबुद्दीन व रियाजुद्दीन दो भाई रहते हैं। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। 
इसी बीच रियाजुद्दीन का बेटा खालिद घर जाकर तमंचा ले आया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शहाबुद्दीन वहां पहुंचकर दोनों में बीच-बचाव करने लगा। इसी बीच गोली चली,​ जिससे शहाबुद्दीन घायल हो गया। अस्पताल में ले जाने के दौरान अधेड़ की मौत हो गयी है। फायरिंग से वहां मौजूद सभी मौेके से फरार हो गये। 
एसपी देहात ने बताया कि आरोपित खालिद की तलाश की जा रही है और साबुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular