फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना रामगढ क्षेत्र के चनोरा रोड पर गुरुवार रात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुवह हुई। चोर दुकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये है।
थाना उत्तर क्षेत्र गांधी नगर निवासी उमेश चंद्र वर्मा की श्याम ज्वैलर्स के नाम से थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौर रोड पर सोने चांदी की दुकान है। दुकान स्वामी उमेश के अनुसार वह रोजाना की तरह गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर आये थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान में शटर काटकर चोरी हो गई। जानकारी होने पर वह तत्काल मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटना से थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। वही डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
दुकान स्वामी उमेश चन्द्र वर्मा ने बताया की चोर अलमारी आदि सब ले गए है। उन्होंने बताया की करीब 30 ग्राम सोना और करीब दो ढाई किलो चांदी ले गए है। कैश नहीं था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल के साथ ही चोरों की तलाश में जुट गई है।
UP News :ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
