Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ज्योतिष के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के...

UP News : ज्योतिष के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। साहिबाबाद पुलिस ने रविवार को राजेंद्र नगर से ज्योतिष के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

साहिबाबाद थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि सभी बिहार के रहने वाले हैं। इनके नाम शैलेश कुमार, संदीप यादव, पिंटू कुमार प्रसाद, आशीष कुमार, विजय कुमार, रंजन कुमार सिंह व अमित कुमार है। इन लोगों के कब्जे से तीन सीपीयू, 18 मॉनिटर, 11 कीबोर्ड, 9 माउस और 13 फोन रिसीवर के अलावा ग्राहक डाटा पता करने व फीस वसूलने सम्बन्धी प्रपत्र बरामद किए हैं। 
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ये लोग बाहर से आने वाली कॉल रिसीव करते थे और फोन करने वाले लोगों को सम्मोहित कर लेते थे। कॉल रिसीव में ओम नमः शिवाय वैदिक ज्योतिष केंद्र में आपका स्वागत है। अब आप क्या जानना चाहते हैं जैसी बात करके लोगों को सम्मोहित कर लेते थे और फिर अच्छा भविष्य करने के नाम पर उन्हें ठगी करते थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular