Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जेल मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

UP News : जेल मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। जेल विभाग के राज्य मंत्री जय कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव आये हैं। उन्होंने डॉक्टरों की परामर्श पर खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। बुखार, सर्दी और खांसी के लक्षण लगने पर 9 सितम्बर को कोरोना की जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मंत्री ने अपील की है कि उनसे एक हफ्ते के दौरान जो भी लोग संपर्क में आये हैं। यह खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना की जांच करा लें। आपको बता दें कि योगी सरकार में अब तक कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। योगी सरकार के दो मंत्री की कोरोना वायरस से मौत भी हो चुकी है। कई विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बुखार होने पर कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद खुद ट्वीटर पर जानकारी दी थी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की है। चिकित्सकों की सलाह लेने के बाद उन्होने अपने आपको होम क्वारंटीन किया था। इससे पहले पंचायती राजमंत्री भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें कुछ लोग होम आईसोलेशन में है कुछ ठीक हो चुके हैं। होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular