Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जूनियर डॉक्टर ने इंटर्न महिला डाॅक्टर से की छेड़छाड़,...

UP News : जूनियर डॉक्टर ने इंटर्न महिला डाॅक्टर से की छेड़छाड़, हंगामा

मेरठ (हि.स.)। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक जूनियर डाॅक्टर ने इंटर्न महिला डाॅक्टर के साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साए इंटर्न डाॅक्टर्स ने मेडिकल काॅलेज में जमकर हंगामा किया और आरोपित जूनियर डाॅक्टर की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुरानी ओटी में तोड़फोड़ कर दी। मेडिकल के प्रिंसिपल ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है।

मेडिकल काॅलेज में सोनभद्र निवासी एक महिला डाॅक्टर इंटर्नशिप कर रही है। कई दिन से एक जूनियर डॉक्टर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। मंगलवार को भी ड्यूटी के दौरान पुरानी ओटी में जूनियर डॉक्टर ने इंटर्न डाॅक्टर के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसकी जानकारी मिलने पर गुस्साए इंटर्न छात्रों ने आरोपित जूनियर डॉक्टर की जमकर पिटाई करते हुए पुरानी ओटी में तोड़फोड़ कर दी। घटना के चलते मेडिकल कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बाद मेडिकल थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपित ने माफी मांगी है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular