Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: जुमलों की सरकार है भाजपा-अजय लल्लू

UP News: जुमलों की सरकार है भाजपा-अजय लल्लू

देवरिया (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लल्लू ने सोमवार देर शाम को देवरिया के उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगें। शहर के अमर ज्योति चौराहे पर पहुंचे लल्लू सिहं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का शोषण कर रही है। कांग्रेस ने जब कोरोना काल में बस बुक कराई तो उ.प्र. सरकार ने हमें जेल भेज दिया। क्योंकि कांग्रेस पार्टी लोगों की सेवा करना चाहती है। भाजपा को तो राजनीति करनी है जब आरटीआई के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फंड का हिसाब मांगा गया तो उसका जबाब नहीं दिया जाता उसकी जगह जेल भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमला और घोटालों की सरकार है। उनके घोटालों की बात करेगें तो समय कम पड़ जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular