प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक नाबालिग लड़की को उसके दादा और चाचा ने पीट-पीटकर मार डाला। फिर नदी में फेंकने की कोशिश की लेकिन लड़की का शव पुल के एंगल में फंस गया। यह देख आरोपी दादा और चाचा घबड़ाकर वहां से भाग गए। राहगीरों ने शव को लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। यह वारदात देवरिया के थाना महुवाडीह क्षेत्र के सवरेजी खरग गांव में 19 जुलाई को हुई। बताया जा रहा है कि लड़की को उसके दादा और चाचा ने पूजा पर जाते समय जींस पहनने को लेकर टोका था। लड़की ने कपड़े बदलने से इनकार किया तो उनके बीच विवाद होने लगा। इसके बाद दादा और चाचा ने लड़की को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक लाठी लड़की को लगी और उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद उसके घरवाले उसे टेम्पो में रखकर इलाज के बहाने से वहां से ले गए। शकुंतला देवी के मुताबिक उसकी सास-ससुर और देवर ने उससे कहा कि लड़की बेहोश हो गई इसलिए अस्पताल ले जा रहे हैं। शकुंतला देवी अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। वे लड़की की तलाश में देवरिया सदर अस्पताल गए लेकिन वहां लड़की का वहां कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह उन्हें पता चला कि लड़की की लाश गंडक नदी पर बने पटनवा पुल पर लटकी हुई मिली है।
यह भी पढ़ें : बालिका गृह से भागीं सभी 12 बालिकाएं बरामद, छह निलंबित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
