Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जिला पंचायत सदस्य के बेटे को बदमाशों ने मारी...

UP News : जिला पंचायत सदस्य के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग राथिंद्र नगर में रहने वाले रायबरेली से जिला पंचायत सदस्य शिवम् अवस्थी को बदमाशों ने गोली मार दी, दिनदहाड़े हुई गोली बारी से इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया।पुलिस पड़ताल में जुटी है। राकेश अवस्थी रायबरेली से जिला पंचायत सदस्य हैं,और तेलीबाग के रथिंद्रा नगर में रहते हैं।घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे की है, राकेश अवस्थी का बेटा शिवम घर के बाहर खड़ा फोन पर किसी से बात कर रहा था, पीछे से आए हमलवरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और भाग निकले, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को ट्रामा सेंटर भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीजीआई कोतवाली पुलिस आसपास,और घर के बाहर लगे सीसी टीवी फुटेज से सुराग तलाशने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular