Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जिला पंचायत चुनाव में सपा उतारेगी समर्थित उम्मीदवार

UP News : जिला पंचायत चुनाव में सपा उतारेगी समर्थित उम्मीदवार

 सिम्बल पर नहीं होगा चुनाव

प्रयागराज (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को जिला पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि सपा अपने सिम्बल पर किसी भी प्रत्याशी को न लड़ाकर समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित पत्र का हवाला देते हुए जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने जिला पंचायत चुनाव में आवेदनकर्ताओं से आग्रह किया कि जो भी पंचायत चुनाव में भाग लेना चाहते हैं, वह कार्यालय पर संपर्क कर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में गठित कमेटी ही प्रत्याशियों के चयन उपरान्त समर्थन का निर्णय लेगी। जिसको चयन समीति चयन करेगी, वही सपा का अधिकृत उम्मीदवार होगा। बैठक मे नाटे चौधरी, मो. इसराइल, किताब अली, ननकऊ यादव, दिलीप यादव, विजय यादव, सै.मो. अस्करी आदि उपस्थित रहे।

सपा अल्पसंख्यक की जिला कमेटी का गठन 11 को 
महानगर मीडिया प्रभारी सै.मो. अस्करी ने बताया कि सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. इसराइल द्वारा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के अनुमोदन के उपरान्त 11 मार्च को कार्यालय में अल्पसंख्यक सभा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular