अलीगढ । कोविड की बैठक में गुरूवार को सीएमएस जिला मलखान सिंह अस्पताल ने बताया कि चिकित्सालय में कोविड संक्रमित 14 मरीज भर्ती है। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने निर्देश दिए कि कोविड संक्रमित 14 मरीजों को एक वार्ड में शिट कर अस्पताल की ओपीडी शुरू करें। अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों का उपचार ठीक से कराएं, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
कोविड संक्रमित मरीज कम आने के ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि सरकारी कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निश्चित समय के बाद ही डिस्चार्ज करें। संक्रमित नए मरीजों को केवल डीडीयू संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराएं। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी निजी चिकित्सालयों ने पीकू बैड का वार्ड बनाए जाने के लिए सभी जरूरी तैयारियॉ पूरी कर अपने अस्पताल के लिए प्लांट लगाएं। डीएम ने गठित बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप 2021 की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए कि तहसीलदार खैर, अतरौली बाढ़ चौकियां स्थापित कर सभी व्यवस्था बेहतर करें। उन्होंने एडीएम वित्त व राजस्व को निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उधर, एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने डीडीयू संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जगह का चिन्हाकरण किया। निर्माण करने वाले ठेकेदार को निर्देश दिए कि पेटीएम द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन का निर्माण प्रत्येक दशा में 28 मई तक पूर्ण हो। इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मनोज कुमार, सहायक अभियंता आर के त्रिपाठी मौजूद रहे।
UP News : जिला अस्पताल में शुरू होगी ओपीडी
RELATED ARTICLES
