Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जिन्हें प्यार का मतलब नहीं मालूम, वह 'लव' पर...

UP News : जिन्हें प्यार का मतलब नहीं मालूम, वह ‘लव’ पर बना रहे कानून: अभिषेक मिश्रा

इटावा (हि.स.)। पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने योगी सरकार द्वारा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ बनाये जा रहे कानून पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिन्हें प्यार का मतलब नहीं मालूम वह लव की बात कर कानून बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान और बेरोजगार युवक परेशान है। अपराध के सभी रिकॉर्ड टूट चुके है। 

सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस सरकार में बेटियां महिलाएं असुरक्षित हैं। प्रदेश के हर शहर में अपराध चरम पर है। हत्या लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। प्रदेश में जंगलराज की सरकार चल रही है। 
अभिषेक मिश्रा ने कहा कि 2022 के चुनाव में जनता प्रदेश का निजाम बदलकर अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान सौंपने का कार्य करेगी। पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के हर जनपद में महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं। आये दिन हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। 
उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान और बेरोजगार बहुत ज्यादा परेशान हैं। लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। लव जिहाद पर कानून बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग प्यार का मतलब नहीं जानते वह इस पर कानून बनाने की बात कर रहे हैं। प्रदेश में अपराध के सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। उन्होंने कहा हम लोग समाजवादी सरकार के द्वारा करवाये गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। 
अभिषेक मिश्रा ने कहा कि एमएलसी चुनाव के उम्मीदवार के लिए हम लोग जनता से सम्पर्क कर रहे हैं। प्रदेश की सरकार केवल झूठे वादे करने का काम करती है। इस सरकार में लोग परेशान है लोगों की नौकरियां छीनी जा रही है, लोग बेरोजगार हो रहे है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular