Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: जानें, DM गाजियाबाद क्यों खुला रखते हैं अपने कक्ष का...

UP News: जानें, DM गाजियाबाद क्यों खुला रखते हैं अपने कक्ष का गेट

प्रादेशिक डेस्क

गाजियाबाद. जिले के डीएम अपने रूम का गेट तब तक खुला रखते हैं, जब तक वह कुर्सी पर बैठे रहते हैं. इस दौरान बीच बीच में उनकी नजर गेट पर ही रहती है. वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल डीएम राकेश कुमार सिंह रूम का गेट इसलिए खुला रखते हैं कि कोई भी फरियादी बगैर रुके सीधा आकर उनके मिल सके. यानी जब तक डीएम कुर्सी पर बैठे हैं, कोई भी सीधे मिल सकता है. इतना ही नहीं, वह लगातार गेट के बाहर इसलिए देखते रहते हैं, क्योंकि लोग सीधा डीएम के कार्यालय में घुसने में हिचकिचाते हैं. बाहर खड़े फरियादी को तत्काल अंदर बुलाते हैं और उसकी समस्या का समाधान भी कराते हैं. गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह ने पूर्व की तरह गेट पर पुलिस कर्मी की तैनाती भी हटा दी है. उनका कहना है कि पुलिस को देखकर भी लोग रूम के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं. डीएम कई बार सीमा से बाहर जाकर भी मदद करते हैं. सोमवार को एक महिला डीएम कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची. लेकिन उसकी रूम के अंदर जाने की हिम्मत नहीं पड़ी. दोपहर में अपने कार्यालय से जाते समय डीएम ने जब महिला को खड़े देखा तो खुद उनके पास जाकर उनकी परेशानी पूछी. महिला ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी से संबंधित शिकायत है लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा है. इस पर डीएम वापस लौटे. उन्होंने ना सिर्फ खुद महिला से उसकी शिकायत जानी, बल्कि उसका निस्तारण भी कराया. इतना ही नहीं समाधान नहीं होने तक उन्होंने कंपनी से इसका फीडबैक दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं. इस दौरान एक बैंक द्वारा भी इस मामले में लापरवाही की शिकायत मिलने पर डीएम ने बैंक के अधिकारियों को भी तलब किया है.

यह भी पढ़ें :  बिसुही नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular