Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जानें शिवपाल ने किस तेवर में दिया अखिलेश को...

UP News : जानें शिवपाल ने किस तेवर में दिया अखिलेश को जवाब

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उनकी अखिलेश यादव से जारी जंग सामने आ गई है और अब दोनों खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। गुरुवार को एक चैनल से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि अगर उन्हें (अखिलेश यादव) मुझसे कोई दिक्कत है तो वो मुझे पार्टी से निकाल दें। मैं सपा के 111 विधायकों में से एक विधायक हूं और वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने सपा नेता आजम खां से भी संपर्क में होने की बात कही है। कहा कि वह किसी भी दिन आजम से मुलाकात कर सकते हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात पर शिवपाल ने कहा कि मेरी उनसे कोई मुलाकत नहीं हुई… हो सकता है कि वो मेरे ही नाम के किसी व्यक्ति से मुलाकात की बात कर रहे हों। भाजपा में शामिल होने पर उन्हेंने कहा कि इसका खुलासा समय आने पर किया जाएगा कि क्या कर रहा हूं? कहां जा रहा हूं? किसी से कुछ भी नहीं छुपाऊंगा। शिवपाल लगातार भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं। बुधवार को उनका योगी प्रेम फिर दिखा। जसवंतनगर के सिद्धार्थ महाविद्यालय लुधपुरा में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण समारोह में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब विद्यार्थियों का तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए लैपटॉप वितरण आरंभ कराया गया। सपा सरकार की इस योजना को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार का सहयोग मिला। वे धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं। महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने की वजह से छात्र-छात्राओं के हाथों में आधुनिक तकनीक पहुंच रही है। हो सकता है कॉलेजों में शिक्षण से पूरा ज्ञान हासिल न होने पाए, मगर इन टैबलेट और स्मार्ट फोन से विद्यार्थी आधुनिक जानकारियां हासिल करने में सफल होंगे। अब छात्रों को किताबों और अन्य शिक्षण विषयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इनसे ऑनलाइन सटीक जानकारियां पा सकेंगे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular