Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जानिए क्यों सस्पेंड हो गए एक चौकी के 12...

UP News : जानिए क्यों सस्पेंड हो गए एक चौकी के 12 पुलिस वाले

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। तस्करी के मामले में महराजगंज के सिसवा चौकी इंचार्ज और सिपाही के बीच मनमुटाव का वीडियो वायरल होने के बाद उसका खामियाजा एक दर्जन पुलिस कर्मियों को उठाना पड़ा है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिस कर्मियों को हटा दिया है। उनको पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। इस कार्रवाई में कोठीभार थाना के दीवान भी नप गए हैं। सिसवा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने अपना वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें उसने कस्बा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह पर आरोप लगाया कि वह तस्करी में पकड़ी गई गाड़ी को छोड़ दिए। इस मामले में विरोध करने पर चौकी इंचार्ज ने थाना पर जाकर सिपाही के खिलाफ रपट लिख दी। इसी से नाराज सिपाही ने चौकी प्रभारी की पूरी पोल खोल दी। इस मामले में सीओ की जांच सौंपी गई, लेकिन उसमें कहानी का क्लाइमेक्स बदल दिया गया। जांच में यह रिपोर्ट दिया गया कि दरोगा ने तस्करी की गाड़ी पकड़ने के लिए सिपाही को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। इस वजह से उसके खिलाफ रपट लिखा गया। इस मामले को लेकर माहौल अभी गर्म ही था। इसी बीच मंगलवार को एक और वीडियो व बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को एक सिपाही ने बनाया था। इसमें थाना के दीवान कथित रूप से डिमांड कर रहा था। इसी मामले में चौकी इंचार्ज व थाने के दीवान के बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। सिसवा चौकी व थाने से जुड़ा वीडियो व ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की। सिसवा पुलिस चौकी पर हाल में ही तैनात दो-तीन नए पुलिस कर्मियों को छोड़ चौकी इंचार्ज समेत सभी को लाइन हाजिर कर दिया। कोठीभार थाने के दीवान का नाम सामने आने के बाद उनको भी पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : कल निपटा लें जरूरी काम, लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular