Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जागेश्वर वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

UP News : जागेश्वर वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

अमेठी (हि.स.)। जागेश्वर वर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे दो हत्यारोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार​ किया है। मौके से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा बरामद  हुआ है। 
प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज जावेद इकबाल खान ने मोहनगंज के मटेरवा तिराहा से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दीपक सिंह उर्फ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार पासी के रुप में हुई है। 
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 25 जनवरी की रात में रमई माइनर रामलाल के खेत के सामने नहर पटरी पर जागेश्वर वर्मा की मेरे द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। उनकी निशानदेही पर एक तमंचा मय कारतूस अनवर के खेत के किनारे लगे पुवाल के ढेर से पुलिस ने बरामद किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular