Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, 24 से...

UP News : जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, 24 से ज्यादा बीमार

आजमगढ़  |\यूपी में एक बार फिर शराब ने अपना तांडव दिखाया है। एक तरफ शराब को लेकर दुकानों पर लाइन लगी है तो दूसरी तरफ आजमगढ़ में शराब पीने से पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है। करीब 24 से ज्यादा लोग बीमार बताए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि जहरीली शराब के कारण घटना हुई है। पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने हड़कंप की स्थिति है। आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं, लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस चौकी मित्तूपुर का घेराव भी किया। 

एसपी ग्रामीण, एसडीएम फूलपुर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की है। बीमार लोगों का अंबेडकरनगर के जलालपुर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने रविवार शराब पी थी। सोमवार की रात में मौत हुई है। हालांकि आजमगढ़ पुलिस अपने जिले में मौतों से इनकार  कर रही है। उसका कहना है कि अम्बेडकर नगर जिले में मौतें हुईं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular