Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलUP News : जवाहर भवन इन्दिरा भवन में 12 से 14...

UP News : जवाहर भवन इन्दिरा भवन में 12 से 14 तक वैक्सीनेशन

लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने शनिवार को सीएम और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए बताया महासंघ के प्रयासों से दिनांक 12 से 14 अप्रैल तक कोरोना वैक्सीन कैंप जवाहर भवन के रिसेप्शन हॉल में लगाया जाएगा। इस कैंप में 45 वर्ष के ऊपर आयु वाले सभी कर्मचारी व अधिकारी वैक्सीन लगवा सकेंगे। ऐसे में महासंघ ने अनुरोध किया है कि कोविड वैक्सीन कैंप में जिनकी आयु 45 वर्ष से नीचे हैं उन्हें भी टीका लगवाया जाए। क्योंकि पंचायत चुनाव में 45 वर्ष के नीचे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगी है।ऐसे कर्मियों को वैक्सीन लगने के बाद काफी बल मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular