Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जल निगम के कर्मचारियों ने 'भोजन अवकाश' प्रदर्शन किया

UP News : जल निगम के कर्मचारियों ने ‘भोजन अवकाश’ प्रदर्शन किया

आगरा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले जलनिगम के कार्मियों ने शुक्रवार दोपहर को संजय पैलेस स्थित जल निगम कार्यालय पर ‘भोजनावकाश’ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। 
समिति के सह संयोजक राजीव गोस्वामी ने बताया के पिछले कई महीनों से निगम के किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं आया है। इससे सभी की आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई है। इससे पहले हम जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके सरकार और शासन कुछ करने के लिए तैयार नहीं है। इन्हीं कारणों की वजह से पिछले कई दिनों से हम प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी हमने लंच समय में भूखा रहकर प्रदर्शन किया है और डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें प्रमुख तीन मांगे रखी गई है। 
पहली मांग है कि अक्टूबर 2020 से अब तक बकाया पांच माह का वेतन एक पेंशन का तत्काल भुगतान एवं प्रति माह नियमित रूप से वेतन का भुगतान ट्रेजरी से कराया जाए। दूसरी मांग है कि वर्ष 2016 से वकाया सभी पेंशनरी देयो का तत्काल भुगतान किया जाए और तीसरी मांग है कि भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके मृतक कार्मिकों के आश्रित परिवार के सदस्य की वर्ष 2018 से अवैधानिक रूप से अवरुद्ध अनुकंपा में तत्काल प्रभाव से की जानी चाहिए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular