Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जल निगम के कर्मचारियों का वेतन भुगतान की मांग...

UP News : जल निगम के कर्मचारियों का वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों का पांच माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी है।

मुख्यालय के मुख्य द्वार पर जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन पर बैठे जल निगम के कर्मचारियों ने कहा कि वेतन दो या कुर्सी छोड़ो। वेतन भीख नहीं यह अधिकार है। हमें भी कार्य छोड़कर प्रदर्शन करना उचित नहीं लगता। लेकिन, अपने और परिवार के पेट के लिए मुख्य द्वार पर बैठना पड़ा है। 
उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के मंडल सदस्य सतीश शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन की मर्यादित भाषा को प्रशासन द्वारा समझ जाना चाहिए अगर प्रशासन इसे कर्मचारियों की कमजोरी समझता रहा तो पांच माह से वेतन ना मिलने से पेट की भूख किसी दिन जल निगम परिवार को सड़क पर प्रदर्शन के लिए मजबूर कर देगी। 
उन्होंने कहा कि आज सहायक अभियंता एसोसिएशन एवं लाल झंडा मजदूर यूनियन के सदस्यों का भी उन्हें समर्थन प्राप्त हो गया है। इससे पूर्व में मैनरिटीज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य धरने पर उनके साथ बैठे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular