Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जल्द पूरा होगा बलिया-फेफना रेलखंड का दोहरीकरण

UP News : जल्द पूरा होगा बलिया-फेफना रेलखंड का दोहरीकरण

बलिया (हि. स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने गुरुवार को वाराणसी-बलिया रेल खण्ड पर दोहरीकरण परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बलिया-फेफना रेलखंड के जल्द पूरा होने का भरोसा दिया।

डीआरएम सबसे पहले बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां यात्री सुविधाओं की समीक्षा के बाद दोहरीकरण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बलिया-फेफना रेल खण्ड पर दोहरीकरण के सम्बन्ध में चल रहे मिट्टी के कार्य, बैलास्ट फैलाई, रेल पथ जड़ाई, सिगनल व प्वाइंट मशीनों के संस्थापन, सूचना बोर्डों, समपार फाटकों, पुल-पुलिया व कर्वेचरों आदि के कार्यों की प्रगति देखी।  

इसके बाद डीआरएम ने फेफना स्टेशन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने यात्री सुविधाओं और स्टेशन पर चल रहे प्लेटफार्म उच्चीकरण व विस्तार कार्य समेत स्टेशन डेवलपमेंट के विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने बताया कि बलिया व फेफना स्टेशन के मध्य दोहरीकरण का अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। 

17 जनवरी से प्री-नान इंटरलॉक कार्य व 27 से 30 जनवरी तक नान-इंटरलॉक किया जाना है। जिसके बाद इस खण्ड का दोहरीकरण पूर्ण हो जायेगा। 

इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी, दूरसंचार इंजीनियर त्रयम्बक तिवारी व आशुतोष पाण्डेय उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular