आगरा (हि.स.)। आगरा अब जल्द ही पटरी पर पैसेंजर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी, कोरोना संक्रमण कम होने के कारण रेलवे के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कोरोना संक्रमण के बढ़ते देख रेलवे प्रशासन ने एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियों को बंद कर दिया था। जिससे रेलवे प्रशासन को काफी आर्थिक नुकसान हुआ।
बताया कि रेलवे प्रशासन ने फैसला लिया है कि पहले से 90 प्रतिशत एक्सप्रेस गाड़ियां चल रही हैं अब बंद पड़ी पैसेंजर गाड़ियों को भी जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। जिससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी ना हो।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कम होते ही सरकार ने बंद किए गए पर्यटक स्थल और ऐतिहासिक इमारतों को खोल दिया है।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया आगरा मंडल में आरक्षित गाड़ियों के संचालन में वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह 23 हजार, 284 यात्रियों ने ट्रेन में यात्रा की है, जिससे रेलवे विभाग को 65 लाख,30 हजार, 175 का राजस्व मिला है
