Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जय भारत महासंपर्क अभियान में घर-घर पहुंच रहे कांग्रेसी

UP News : जय भारत महासंपर्क अभियान में घर-घर पहुंच रहे कांग्रेसी

– बाबा साहब की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने ली संविधान की शपथ

कानपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनता के बीच पैठ मजबूत करने के लिए कांग्रेस जय भारत महासंपर्क अभियान चला रही है। अभियान के तीसरे दिन कांग्रेस के नेता घर-घर पहुंच कर पार्टी ने देश के लिए अब तक क्या किया उसकी जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी का संदेश भी बता रहे हैं और महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय जय भारत महासंपर्क अभियान के तीसरे और अंतिम दिन शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के कांग्रेसजनों ने राजा पुरवा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर संविधान की शपथ ली। शपथ लेने के बाद दक्षिण अध्यक्ष डा. शैलेन्द्र दीक्षित कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान में ही देश की सामाजिक और आर्थिक समरसता का मूल मंत्र निहित है।

बाबा साहब के संविधान को कमजोर करने वालों के खिलाफ संघर्ष करने का समय आ गया है। कांग्रेस ऐसी ताकतों को बेनकाब करने के लिए जगह-जगह संघर्ष करेगी। किदवई नगर और गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर कांग्रेस जनों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, जनसम्पर्क के दौरान दलित व मलिन बस्तियों में प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर चाय पान का भोजन किया।

इस दौरान डॉ आर के जगत, प्रतिभा अटल पाल, अमित मिश्रा, शबनम आदिल, विनोद सिंह, प्रवीन द्विवेदी, बिन्नू रावत, पूनम सचान, मेहपारा बेगम, मोनू शर्मा, दिनेश तिवारी, महेश सिंह, विनोद यादव, विकास कोरी, संतोष पाण्डेय आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular