Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जमीन के विवाद में स्कूल ड्राइवर की गोली मारकर...

UP News : जमीन के विवाद में स्कूल ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

अमेठी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। चार दिनों में हत्या की आज तीसरी वारदात से अमेठी दहल गई है। गुरुवार को संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक स्कूल में ड्राइवर की नौकरी करता था। इससे पूर्व सोमवार को चुनावी रंजिश में मोहनगंज क्षेत्र में पूर्व प्रधान की गोली मारकर और मंगलवार को अमेठी में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या हुई थी। 
आज संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुलई गांव में बृजेश सिंह पुत्र अवधनरेश सिंह का खून में लथपथ शव खेत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के लल्लू सिंह, ज्ञान सिंह और विक्रम सिंह ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर रखा है, जिसकी पूर्व में कई बार शिकायत किया जा चुका है। अब इन्हीं लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दिया है।
पूर्व में इन-इन क्षेत्रों में हुई घटना बता दें कि 25 जनवरी को मोहनगंज थाना क्षेत्र के मुकंद रमई गांव के पूर्व प्रधान जागेश्वर वर्मा (64) की देर रात हत्या कर दी गई थी। सुबह नहर के किनारे जागेश्वर वर्मा का शव औंधे मुंह पड़ा देखा गया था। मामले मे वर्तमान प्रधान और उनके घर वालों का नाम प्रकाश में आया था। ठीक दूसरे दिन अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पयासी मजरे नुवांवा में 30 वर्षीय युवक प्रेम दुबे पुत्र राजाराम दुबे को जमीन विवाद में आंगन में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया था। 
 Submitted By: Edited By: Upendra Nath Rai

RELATED ARTICLES

Most Popular