रायबरेली(हि. स.)। जमीन के विवाद में अराजकतत्वों ने रविवार को जमकर बवाल किया और फायरिंग की। घटना में एक को गोली लगी है जबकि उसके सगे भाई को भी पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधराना निवासी मोहम्मद आरिफ़ और अमीन के बीच एक जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई थी। जिसके बाद राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता में एक टीम जमीन की पैमाइश करने मौके पर गई थी। रविवार की दोपहर जब राजस्व टीम अपनी जांच कर वापस लौट गई तो एक पक्ष के कई लोग वहाँ पहुंचकर बवाल करने लगे जिससे दूसरा पक्ष भी इकट्ठा हो गया। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग आ गए और विवाद बढ़ गया। इस बीच कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक पक्ष के मो. ओसामा के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। अराजकतत्वों ने उसके भाई मो. खेसल को भी डंडों और लाठियों से पीट पीटकर मरणासन्न कट कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और कई लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच में जुटी हुई है।
कोतवाल पंकज त्रिपाठी के अनुसार रिजवान व उसके साथियों के खिलाफ़ तहरीर मिली है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
UP News : जमीन के विवाद में फायरिंग, एक की हालत नाजुक
RELATED ARTICLES
