Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जब लड़कियों की बात सुन ‘साइलेंट’ हो गए DM!

UP News : जब लड़कियों की बात सुन ‘साइलेंट’ हो गए DM!

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित मिशन शक्ति फेज तीन के तहत ‘हक की बात’ कार्यक्रम में डीएम कार्यक्रम में आई लड़कियों की व्यथा सुनकर कुछ क्षण के लिए साइलेंट हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हुआ यूं कि दरअसल मंगलवार को आयोजित हक की बात कार्यक्रम में कालेज की कुछ लड़कियों को कलेक्ट्रेट सभागार में बुलाया गया था। उन्हें डीएम से रूबरू होकर सीधे और निःसंकोच भाव से अपनी बात रखनी थी। प्रोग्राम में लड़कियों और महिलाओं ने डीएम के सामने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने अपना दर्द बयां किया। हजियापुर की लड़कियों ने डीएम को इलाके के शोहदों की हरकतों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि साहब! लड़के सड़क किनारे खड़े होकर छेड़ते हैं। उधर से गुजरने पर भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं। विरोध करने पर देख लेने की धमकी देते हैं। यह सुनकर कुछ क्षण के लिए सन्न रह गए। उन्हें शायद कल्पना भी नहीं रही होगी कि शहर में भी ऐसा हो सकता है। इसके बाद उन्होंने एसपी सिटी से बात किया और शोहदों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीडीओ और डीपीओ समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : जानिए क्यों सस्पेंड हो गए एक चौकी के 12 पुलिस वाले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular