Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जब इंस्पेक्टर ने अपने दारोगा का काटा कोरोना चालान

UP News : जब इंस्पेक्टर ने अपने दारोगा का काटा कोरोना चालान

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। जिले के पिपराइच कस्बे में शनिवार की शाम को बिना मास्क लगाये घूम रहे दरोगा का उसी थाने के एसएसआई ने चालान काट कर जुर्माना लगाया। दरोगा को फटकार लगाते हुए एसएसआई ने कहा कि महामारी किसी को नहीं पहचानती। उससे बचाव के लिए जो भी नियम है वह सभी के लिए बराबर है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोगों के सड़क पर निकलने की सूचना पर एसएसआई जगदीप सिंह मलिक बीच चौराहे पर पहुंचे कर जांच कर रहे थे। इस दौरान कमरे से थाने पर जा रहा एक दरोगा बिना मास्क लगाए दिखा। वह दरोगा को रोक कर पहले जमकर फटकार लगाई। बिना मास्क लगाए बाइक चलाने पर चालान काट जुर्माना भी वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से लोग सचेत हो गए। बिना वजह घर से निकले लोग कार्रवाई से बचने के लिए भागते दिखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular