प्रादेशिक डेस्क
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रेम प्रसंग में शारीरिक शोषण के आरोप में फंसे युवक ने मुकदमे से बचने के लिए जबरन निकाह के चंद दिन बाद ही युवती को तलाक का नोटिस भेज दिया। आरोप है कि पंचायत ने युवक को मुकदमे से बचाने के लिए जबरदस्ती निकाह कराया था। इंसाफ के लिए युवती पुलिस के चक्कर लगाती रही, लेकिन कार्रवाई न होने से परेशान युवती ने बुधवार की देर रात कीटनाशक खा लिया। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पति समेत दो आरोपियों पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौकपुरी टांडा और खेड़ा टांडा गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी युवती ने कुछ दिन पहले गांव के युवक पर प्रेम प्रसंग में शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के कुछ सम्मानित लोग युवती को बुलाकर गांव ले आए। पंचों ने बहला-फुसलाकर आरोपी युवक के साथ युवती का निकाह करा दिया। निकाह के बाद युवती अपने परिजनों के साथ मायके में रहने लगी, लेकिन चंद दिन बाद युवती के पास तलाक का नोटिस आया तो उसके होश उड़ गए। इंसाफ के लिए युवती पहले महिला थाने पहुंची। महिला थाने के कई दिन चक्कर काटने के बाद भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : पैसा लेने का वीडियो वायरल, आयुध लिपिक निलंबित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
