Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जन्माष्टमी पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अलर्ट

UP News : जन्माष्टमी पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अलर्ट

लखनऊ | डीजीपी मुकुल गोयल ने जन्माष्टमी के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट की तैनाती करने के साथ ही प्रभावी गश्त की भी व्यवस्था की जाए।

सोमवार को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के संबंध में शनिवार को उन्होंने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा है कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर दिए गए निर्देशों का पालन कराएं। पुलिस द्वारा वाहनों पर लाउडस्पीकर आदि के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग व मॉस्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं व्हाट्सएप आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और भ्रामक सूचना प्रसारित होने पर विधिक कार्रवाई करते हुए तत्काल खंडन किया जाए।

डीजीपी ने थानावार एवं खुफिया इनपुट के आधार पर सांप्रदायिक व शरारती तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती करने की भी हिदायत दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular