फिरोजाबाद (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शनिवार को प्रदेश सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चुटकी लेते हुये कहा है कि सरकार राम के नाम पर आयी है इसलिये सरकार को राम के आदर्शों पर चलना चाहिये। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को हराना है कि तो सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिये।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार को फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज शहर में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने मंच से भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि कोरोना महामारी का पता सरकार को देश में आने से पहले ही चल गया था लेकिन सरकार ने कोई इंतजाम नही किये। उन्होंने कहा कि सरकार को बैक्सीनेशन कराना चाहिये लेकिन लोग बैक्सीनेशन के लिये परेशान है। वैक्सीनेशन नही हो पा रहा है। उन्होंने छात्र छात्रात्रों की परीक्षा को लेकर सबाल खडा करते हुय कहा कि पढ़ाई तो हुई नही फिर परीक्षा कैसी। सरकार को छात्रों को ऐसे ही पास कर देना चाहिये था। कहा कि समस्यायें तो बहुत है।
शिवपाल यादव ने पंचायत चुनाव पर भी ऊंगली उठाते हुये कहा कि जो कुछ हुआ वह सरकार की शह पर हुआ। महिलाओं का चीरहरण हुआ। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर बता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमने गैर भाजपावाद का नारा दे दिया है यदि भाजपा को हराना है तो सब लोग आओ। हमें सामाजिक परिवर्तन लाना है। क्योंकि किसान, नौजवान, मेहनत मजदूरी करने वाले लोग भुखमरी की कगार पर है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी सवाल खड़ा करते हुये कहा कि भगवान राम के कितने भाई थे तो उन्ही की राह पर चलो, भगवान राम के नाम पर ही तो सरकार आयी थी, तो फिर भगवान राम के आदर्शो का पालन तो करो। इससे पूर्व प्रसपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोशील स्वागत किया।
