Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड से रेल टिकट कन्फर्म कराने...

UP News : जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड से रेल टिकट कन्फर्म कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने लखनऊ से शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड का उपयोग कर रेल टिकट कन्फर्म कराने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे के अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड पर टिकट कंफर्म कराकर उसे बेच रहे हैं।

बीते दिनों के एक घटनाक्रम में रेल अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ ने दो लोगों सलीम हुसैन और पंकज सिंह कुशवाहा की गिरफ्तारी की है। दोनों ने एनसीपी की राज्यसभा सांसद श्रीदेवी प्रसाद के लेटर पैड पर पुष्कर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का टिकट कंफर्म कराया था। टिकट की सीट पर जब यात्री पहुंचा तो उससे टिकट के सम्बंध में पूंछताछ हुई। 
आरपीएफ की गिरफ्तारी के बाद सलीम और पंकज ने बताया कि वह जनप्रतिनिधियों के पैड का उपयोग कर टिकट कंफर्म करा लेते थे और उसे ऊंचे दामों पर बेचा करते थे। विशेष रुप से वे पूर्व सांसद के लेटर पैड का उपयोग करते थे। 
आरपीएफ को दोनों के पास से कुछ फर्जी लेटर पैड भी मिले हैं और दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular