Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: जनता में BJP के खिलाफ नाराजगी, 2022 में हम बनाएंगे...

UP News: जनता में BJP के खिलाफ नाराजगी, 2022 में हम बनाएंगे सरकार-अखिलेश

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भव्य आयोजन किया है। समाजवादी पार्टी पार्टी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है। इसके साथ ही जनेश्वर मिश्र की जन्मभूमि बलिया में समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन भी है। बलिया में जनेश्वर मिश्रा के घर शुभनथही से प्रबुद्ध जन सम्मेलन होगा।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल रैली को रवाना करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए नया नारा ’’यूपी का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश“ भी जारी किया। अखिलेश यादव ने कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है। आज प्रदेश में जगह-जगह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जिससे कि प्रदेश के हर कोने का हाल जान सकें। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर लाए थे और अब उसको आगे ले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में भाजपा की सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे पाई। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया। इस सरकार ने हमारे कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। इनको अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular