आजमगढ़ (हि.स.)। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को आयोजित नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रामाशंकर पटेल ने एक बार फिर दोहराया कि जनता की सुविधा के लिए प्रदेश में बिजली विभाग का निजीकरण हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को चेताया कि जनता का शोषण हुआ तो कार्रवाई तय है।
पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनुप और प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारेगी। इसके लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के साथ ही प्रत्याशियों पर मंथन किया जा रहा है।
रमाशंकर पटेल ने कहा कि प्रदेश में बिजली विभाग के निजीकरण का फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए उन्होंने विभाग को तीन माह का समय दिया है। लेकिन उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि प्रदेश में जनता की सुविधा के लिए बिजली विभाग का निजीकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहर से लेकर गांवों तक वर्ष 2022 तक 24 घंटे बिजली देने पर काम कर रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा जनता के शोषण किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उन्होंने बैठक साफ कर दिया है अगर जनता का शोषण किया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
UP News : जनता की सुविधा के लिए बिजली विभाग का होगा निजीकरण : ऊर्जा राज्यमंत्री
RELATED ARTICLES
