मेरठ (हि. स.)। प्रदेश के जनगणना आयुक्त नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को मेरठ के दौरा किया। उन्होंने सर्किट हाऊस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। सर्किट हाउस में बैठक में जनगणना आयुक्त को अधिकारियों ने बताया कि जनगणना का कार्य कोरोना महामारी के नियंत्रण के चलते स्थगित है। केन्द्र सरकार के निर्देश प्राप्त होने पर प्रारंभ कराया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन्म व मृत्यु का शत प्रतिशत पंजीयन जनपद में कराए। कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए जाने वाले टीके की तैयारियों के संबंध में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। जनगणना आयुक्त नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में औसतन 80 प्रतिशत जन्म व औसतन 40 प्रतिशत मृत्यु ही पंजीकृत हो पा रही है।
जनपद मेरठ में 68 प्रतिशत जन्म व 38.5 प्रतिशत मृत्यु ही पंजीकृत हो पा रही है। अधिकारी सीआरएस रिपोर्ट नियमित रूप से भेजे तथा इसकी हर हफ्ते समीक्षा करे। इस अवसर पर जिलाधिकारी के बालाजी, अपर जिलाधिकारी वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, सहायक निदेशक जनगणना आलोक आदि उपस्थित रहें।
UP News : जनगणना आयुक्त ने किया जनपद का दौरा,अधिकारियों के साथ की बैठक
RELATED ARTICLES
