झांसी(हि.स.)। डीआईजी का पदभार सम्भालते ही जोगेंद्र कुमार ने अपराधियों पर अंकुश लगाना प्रारम्भ कर दिया था। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को आज पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि झांसी, ललितपुर सहित जालौन में अब बलात्कार,महिला सम्बंधित अपराध,एनएसए एवं गैंगेस्टर के अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए अब उनकी सम्पत्तियां जब्त की जाएगी।
उन्होंने अवैध शराब के सम्बंध में चलाए जा रहे अभियान में निर्देशन देते हुए बताया कि अवैध कच्ची शराब के लिए चलने वाले अभियान में खुद तीनों जिलों के एसएसपी नेतृत्व करेंगे। उनके साथ छापेमार कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निर्गत होगी।
बताया कि विगत 10 वर्षो से अवैध शराब बनाने, बेचने व भंडारण करने वालो की सूची बनाएं। जिससे उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। जिन थाना क्षेत्रों में विगत 10 वर्षों में अधिक मात्रा में शराब बरामद हुई है, उसकी सूची तैयार करें। अवैध शराब की रोकथाम के सम्बंध में लोगों से सूचनाएं प्राप्त करने हेतु एक वॉट्सअप नंबर भी निर्गत करें, जिससे आम जनमानस पुलिस को अपराध और अवैध शराब के प्रति गुप्त सूचनाए दे सके।
UP News : जघन्य अपराधियों की सम्पत्तियां होंगी जब्त, होगी कठोर कार्रवाई : डीआईजी
RELATED ARTICLES
