Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : छेड़छाड़ को लेकर युवक को मारी गोली, हिरासत में...

UP News : छेड़छाड़ को लेकर युवक को मारी गोली, हिरासत में आरोपित

प्रयागराज (हि.स.)। कोरांव थाना क्षेत्र में लेड़ियारी कस्बे में गुरुवार सुबह लड़की से छेड़छाड़ को लेकर एक युवक को गोली मारी गई है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी। 
कोरांव के लेड़ियारी निवासी सुधांशु केशरी (19) गुरुवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकला। आरोप है कि रास्ते में ही उसे गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने तमंचे से गोली मारकर भाग निकला। 
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। 
अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि मोहल्ले की एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर गोली मारने का मामला आया है। पीड़ित परिवार से मिली तहरीर के आधार पर आरोपित को हिरासत में लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular