रायबरेली(हि.स.)। एक दिन पहले लापता छात्र का शव लालगंज बाईपास पर मंगलवार को मिला है। छात्र के चेहरे सहित अन्य जगहों पर चोट के कई निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को आशंका है कि छात्र की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। लालगंज के बाइपास रोड निवासी मोहम्मद शमशेर का पुत्र मोहम्मद दानिश कस्बे में ही स्तिथ बैसवारा इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था और सोमवार की सुबह से ही लापता था, स्वजनों के मुताबिक वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से फी जमा करने निकला था। सोमवार की देर शाम तक जब छात्र घर नहीं लौटा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव इकौली गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के नीचे पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों की सहायता से शव की पहचान दानिश के रुप में की। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष अरुण सिंह का कहना है कि छात्र की हत्या करके शव को यहां फेंका गया है, घटना की गहन पड़ताल की जा रही है।
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
UP News :छात्र की हत्या कर शव फेंका, सोमवार को हुआ था लापता
RELATED ARTICLES
