Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : छात्रा पर अश्लील टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ...

UP News : छात्रा पर अश्लील टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ छात्रों का हंगामा

मेरठ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रोफेसर द्वारा छात्रा पर अश्लील टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोपित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अंशु मलिक के नेतृत्व में गुरुवार को छात्र चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचे। अंशु मलिक ने बताया कि वैलेंटाइन वीक के दौरान विश्व विद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर रविंद्र कुमार ने एक छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज दिया। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया और आरोपित प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के नाम पर छात्राओं का शोषण किया जाता है। उन्होंने आरोपित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular