Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: छात्रा को अगवा करके किया दुष्कर्म, अस्पताल में मौत

UP News: छात्रा को अगवा करके किया दुष्कर्म, अस्पताल में मौत

मेरठ(हि.स.)। शास्त्रीनगर की एक छात्रा को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपित उसे चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। गम्भीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

महानगर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा का बुधवार को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद गांधी आश्रम चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। गम्भीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल परीक्षण में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से परिजन उसे आनंद अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार को छात्रा की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि छात्रा को अगवा करने वाले आरोपितों की पहचान हो गई है। वे सभी जाहिदपुर के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular