Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: छह वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले

UP News: छह वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन ने देर रात छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें शाहजहांपुर व झांसी में नए सिटी मजिस्ट्रेट तथा अमरोहा व बिजनौर में नए एडीएम भेजे गए हैं। विनय कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा से एडीएम प्रशासन बिजनौर के पद पर भेजा गया है। भगवान शरण को एडीएम प्रशासन बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा, राजकुमार द्विवेदी को सीआरओ जौनपुर से ओएसडी राजस्व परिषद, रजनीश राय को एडीएम न्यायिक ललितपुर से सीआरओ जौनपुर भेजा गया है। राजेश कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर से सिटी मजिस्ट्रेट झांसी और देवेंद्र सिंह को स्थानान्तरणाधीन सिटी मजिस्ट्रेट झांसी से सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर नियुक्त विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें : अब मनमाने ढंग से गैंगस्टर नहीं लगा सकेंगे थाना प्रभारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular