जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। छह जिलों में नए जिलाधिकारी (डीएम) तैनात किये गए हैं, जबकि तीन जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को भेजा गया है। अपर निदेशक सूडा आलोक सिंह को ललितपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग डा. चंद्रभूषण को हमीरपुर, डीएम अमेठी अरुण कुमार को मऊ, विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग शेषमणि पांडेय को अमेठी, डीएम रामपुर महेंद्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी और विशेष सचिव सिंचाई अविनाश कृष्ण सिंह को मैनपुरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : नवागत SDM ने सम्हाला पदभार
आइएएस अधिकारियों की जारी तबादला लिस्ट के अनुसार अपर निदेशक सूडा आलोक सिंह को ललितपुर का जिलाधिकारी तैनात किया गया है। विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग डा. चंद्रभूषण को हमीरपुर, डीएम अमेठी अरुण कुमार को मऊ, विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग शेषमणि पांडेय को अमेठी, डीएम रामपुर महेंद्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी और विशेष सचिव सिंचाई अविनाश कृष्ण सिंह को मैनपुरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार सीडीओ रायबरेली ईशा प्रिया को सीडीओ प्रतापगढ़ के पद पर भेजा गया है। सीडीओ प्रतापगढ़ रहे प्रभास कुमार अब रायबरेली में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मैनपुरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे ऋषिराज को बदायूं का प्रभारी सीडीओ बनाया गया है। सीडीओ बदायूं रहीं निशा अनंत को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है।
यह भी पढ़ें : LBS कालेज को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए करूंगा हर संभव प्रयास-प्राचार्य
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
