Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चौरीचौरा का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान अपने साथियों...

UP News : चौरीचौरा का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान अपने साथियों संग गिरफ्तार

गोरखपुर (हि.स.)। चौरीचौरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाने के टॉपटेन अपराधी मिथुन पासवान को गिरफ्तार किया है। ज़िले के चौरीचौरा, झंगहा, चिलुआताल और पिपराइच थानाक्षेत्र में इसने लूट और चोरी की कई घटनाओं में इसकी तलाश थी। इनके पास से एक कार, एक बाइक, दो तमंचा, कारतूस व झंगहा से चोरी हुई चार पेटी शराब बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर चौरीचौरा पुलिस ने चौरीचौरा, झंगहा, चिलुआताल और पिपराइच थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके मिथुन पासवान को गिरफ्तार किया। वह देवरिया रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास खड़े होकर डकैती की योजना बना रहे थे। इनके पास एक बैगएनआर व एक बाइक थी।

पुलिस के मुताबिक उसी समय मुखबिर ने इनके लोकेशन की सूचना दी। इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार अवस्थी अपने थाने के हमराही व उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, उप निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, प्रणव कुमार ओझा, रविसेन यादव और कांस्टेबल रजनीश दूबे, रामकृष्ण यादव व सुनील कुमार यादव ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेज दिया गया है।
बोले प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार अवस्थी ने बताया कि पकड़ा गया मिथुन पासवान व उसके सभी साथी शातिर लुटेरे हैं। उसके ऊपर इनाम भी घोषित था। ये कई चोरी व लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे थे। कि मामलों का भी खुलासा भी हुआ है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रौतैनिया सरदार निवासी थाने के हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान के साथ कैंट क्षेत्र के दिव्यनगर के धोबी टोला निवासी व शातिर अपराधी धीरू पासवान भी था। उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हें जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular