Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चोरों ने लाखों की नकदी सहित जेवरात पर...

UP News : चोरों ने लाखों की नकदी सहित जेवरात पर किया हाथ साफ


बाराबंकी । चाय पत्ती व्यापारी के घर अज्ञात चोरों घर के आधा दर्जन ताले तोड़ कर नगदी समेत करीब पांच लाख के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया था। पुलिस को तहरीर दी गयी है मुकदमा दर्ज नही हक सका है। घटना थाना जंहागीराबाद इलाके के फैजुल्लागंज (भट्ठा) की है। यंहा के निवासी मो. ताहिर कई ब्रांड की चाय पत्ती के व्यापारी है। गुरुवार को थाना मसौली के कस्बा शाहवपुर निवासी अपने साढ़ू अकबाल के घर शादी समारोह में पूरा पीड़ित परिवार गया था। शुक्रवार को सूबह मोहल्लावासियों ने बताया कि चोरी की घटना हक गयी। पीड़ित मो. ताहिर इनकी पत्नी सैयदा के मुताबिक सोने का हार झुमकी बाली टीका नथनी कई जोड़ पायल समेत कई छोटे बड़े गहनो के अलावा नगदी के रूप में एक लाख 90 हजार रूपये चोर उठा ले गये। खास बात ये है की काफी बड़े घर मे कई कमरे है चोरो ने घर मे घुसने के बाद सिर्फ उसी कमरे का ताला तोड़ा गया जंहा परिवार का गृहस्थी पैसे गहने आदि रखे थे। अन्य किसी कमरे में तोड़फोड़ करके प्रवेश नही किया। इससे जाहिर होता है कि घटना की साजिश रचने वाला कोई जानकार ही रहा होगा।
6 ताले तोड़ कर हुई घटना
दो मंजिला घर के मुख्य गेट पर दो दरवाजे है जिसमे काफी मोठे दराजी ताले लगे थे । घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर लगते क्यों कि जिस अंदाज से दराजी तले तोड़े और दरवाजे पर लगे हुक उखाड़े गए उस काम को कोई आम आदमी नही कर सकता। घर मे घुसने के बाद नीचे कमरों को न जाकर चोर दूसरी मंजिल पर जाकर मुख्य कमरे का ताला तोड़ा अंदर बड़ी अलमारी और लाकर के अलावा 4 बक्शो का ताला तोड़ कर गहने और नगदी के अलावा सिर्फ एक घड़ी ले गये बाकी सामान सुरक्षित है। इस बाबत थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया की घटना में कोई परिचित व्यक्ति भी सामिल लगता है घटना की जांच करायी जा रही है। मौके ओर पहुची पुलिस ने आसपास के सीसी फुटेज खंगाल रही है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नही किया जा सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular