Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चोरी के सोने-चांदी के आभूषण के साथ दो युवक...

UP News : चोरी के सोने-चांदी के आभूषण के साथ दो युवक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी (हि.स.)। प्रधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई चोरी के संबंध में पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ है। विधिक कार्रवाई कर इन्हें जेल भेज दिया गया। 

एसपी खीरी विजय ढुल ने मंगलवार शाम को बताया कि फरथान थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे भंसडिया क्रॉसिंग महेवागंज थाना फरधान से अर्जुन यादव उर्फ करण पुत्र बीरबल, निवासी छोटा बरसौला, थाना तिकुनिया व रामजीवन पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम पुरैना पोस्ट लुधौली थाना निघासन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जामा तलाशी सोने का एक हार, एक मांग बेंदी, एक जोड़ी झाले, एक मंगलसूत्र सहित चांदी की पांच पायल बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular