Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: चोरी के वाहन समेत तीन गिरफ्तार

UP News: चोरी के वाहन समेत तीन गिरफ्तार

हाथरस (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चल रहे अभियान में हाथरस गेट पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन वाहन चोरों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद हुई हैं।

हाथरस गेट पुलिस ने बुधवार दोपहर को बताया कि संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान में कार्यवाही करते हुये दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुई हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में श्रीकिशन पुत्र मूलचन्द्र निवासी कुशवाहा नगर है। 
इसके साथ ही आमजन के सहयोग से चोरी की घटना कारित करने वाले एक शातिर वाहन चोर भोला ठाकुर उर्फ भारत भूषण पुत्र मूल चन्द्र निवासी रमनपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल बरामद हुई है। थाना हाथरस गेट ने अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular