Tuesday, February 17, 2026
Homeराष्ट्रीयUP News : चोरी के इरादे घर में घुसे चोरों ने महिला...

UP News : चोरी के इरादे घर में घुसे चोरों ने महिला की हत्या,पति समेत दो घायल

परिवार ने ग्रामीणों की मदद से एक चोर को दबोचा

सीतापुर (हि.स.)। जनपद में शनिवार की देर रात को चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों की परिवार से मारपीट हुई। इस दौरान चोरों ने महिला की हत्या कर दी, जबकि महिला के पति और देवर गंभीर रुप से घायल है। बावजूद इसके परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से एक चोर को दबोच लिया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस चोर के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

थाना तालगांव अन्तर्गत ग्राम अग्गरपुर निवासी रामहेत (38) अपने मकान में बने बरामदे में सो रहा था। रात्रि दो बजे के दरमियान कमरे में कुछ लोगों के होने की आहट मिली तो उसकी नींद खुल गई। चोरों को देखकर उसने शोर मचाया। इस दौरान चोरों ने रामहेत को पकड़कर पीटने लगे तो यह देखकर पत्नी विनीता (35) और रामहेत का छोटा भाई संतोष चोरों से भिड़ गये। अपने को घिरता देखकर उन लोगों ने विनीता पर धारदार हथियार से घायल कर दिया और भागने लगे। इस बीच परिवार ने ग्रामीणों की मदद से एक चोर को दबोच लिया। इधर, आनन-फानन में परिजन वीनिता को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इस हमले में रामहेत और छोटा भाई भी घायल हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को पकड़ लिया तो पता चला कि पड़ोसी सर्वेश के यहां चोरी करने के बाद रामहेत के घर में चोर घुसे थे। बदमाश ने पूछताछ में चोरी इस घटना में तीन लोगों के शामिल होने की बात बताई है।

तालगांव थानाअध्यक्ष ने बताया कि बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular