सुलतानपुर (हि.स.)। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम व स्वाट टीम ने चोरी की 15 मोटर साईकिल व एक चेचिस मोटर साईकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवांश मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा, निवासी पूरे गंगा मिश्र, थाना धम्मौर, आसिफ पुत्र कमरूद्दीन निवासी नयापुरवा, फरीदीपुर, थाना गोसाईंगंज, अक्षय कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी मदारडीह, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर को कुड़वार नाका से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा इस्तेमाल की जा रही बाइक के कागज न दिखा पाने के कारण, संदिग्ध होने पर सख्ती से पूछताछ करने एवं उनकी निशादेही पर 15 चोरी की मोटर साइकिल व एक मोटरसाइकिल की चेचिस बरामद हुई है। इनमें से नौ मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में मुकदमे पंजीकृत है एवं शेष अन्य छह मोटरसाईकिल व एक अदद चेचिस के सम्बन्ध में जनपद एवं वाह्य जनपदों से जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है ।
