Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चोरी की नौ बाइकों के साथ चार गिरफ्तार

UP News : चोरी की नौ बाइकों के साथ चार गिरफ्तार

अमेठी (हि.स.)। गिरोह बनाकर बाइक चोरी करने वाले चार चोरों को जगदीशपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान में दबोचा है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी की नौ बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने सभी चोरों को मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।

एसपी अमेठी दिनेश सिंह ने बताया कि, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव के पर्यवेक्षण में जिले में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार द्विवेदी व एसओजी प्रभारी विनोद कुमार को सूचना मिली कि कोतवाली जगदीशपुर के बड़ागांव क्रासिंग की तरफ से कुछ लड़के जगदीशपुर की तरफ आ रहे हैं, जिनके पास चोरी की मोटर साइकिलें हैं, अगर जल्दी किया जाये तो सभी पकड़े जा सकते हैं। 
पुलिस ने रनकापुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताये गये संदिग्धों को पकड़ा, जिनके कब्जे से दो चोरी की मोटर साइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ में विभिन्न स्थानों से चुराई गई सात और बाइकें उनकी निशानदेही पर बरामद की गई। आरोपितों की पहचान आदित्य कुमार, आनन्द कुमार, शिवराज और पवन, निवासी गांधीनगर, थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular