प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव को चूहे ने काट लिया। वह बांदा के सर्किट हाउस में ठहरे थे। मंत्री को शक हुआ कि उनको सांप ने काट लिया है। इस शक में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराहट बढ़ गई। आनन-फानन में सर्किट हाउस स्टॉफ को बताया गया। उन्होंने डीएम-एसएसपी को सूचना दी। मंत्री को सांप काटने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आधी रात को पूरा अमला सर्किट हाउस पहुंच गया। मंत्री को रात 3 बजे ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां खुद सीएमएस पहुंचे। उन्होंने मंत्री का चेकअप किया। दरअसल, युवा कल्याण एवं खेलकूद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र दो दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे थे। शनिवार-रविवार की रात वह सर्किट हाउस में रुम न. 6 में ठहरे थे। रात को करीब दो-ढाई बजे के बीच सोते वक्त मंत्री को दाहिनी हाथ की अंगुली में किसी कीड़े के काटने का अहसास हुआ। उनकी नींद टूट गई।
यह भी पढ़ें : राज्य में 16 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला
काटने का दर्द इतना तेज था कि मंत्री को यह शंका हो गई कि उनको सांप ने काटा है। इससे उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी। मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। मंत्री को रात 3 बजे ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा और सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंच गए। डॉ. एसडी त्रिपाठी ने मंत्री का इलाज किया। करीब 3 घंटे के बाद उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ। सुबह 6 बजे मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान डीएम, एडीएम, एएसपी, सीओ, सीएमएस समेत अन्य अधिकारी अस्पताल मौजूद रहे। सीएमसएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि मंत्री गिरीश चंद्र को चूहे ने काट लिया था। आसपास जंगल होने के चलते मंत्री को ऐसा लगा कि सांप ने काट लिया है। रात 3 बजे उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं चूहे ने काटा है, तब जाकर सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सुबह भी चेकअप कराया गया। मंत्री की तबियत बिल्कुल ठीक है।
यह भी पढ़ें : HC ने इस DM के खिलाफ जारी किया NBW
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
