उन्नाव में पुरवा कोतवाली के सोहनखेड़ा गांव में सोमवार देर रात चुनावी रंजिश में युवकी की गोली मारकर हत्या की कोशिश की गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया, नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोहनखेड़ा गांव का रहने वाला विकास रात किसी काम से घर से निकला था। गांव के बाहर पहुंचते ही प्रधान व उनके समर्थकों ने विकास को घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली विकास को लगी जिससे घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, ग्रामीणों के पहुंचने पर अपने को फंसता देख हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों ने विकास को पुरवा सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सीएससी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी विकास की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
